Home » पुलिस को सत्ता की हनक दिखाते भाजपा विधायक का वीडियो हुआ वायरल, देखिए

पुलिस को सत्ता की हनक दिखाते भाजपा विधायक का वीडियो हुआ वायरल, देखिए

by pawan sharma

आगरा। जिले के एक विधायक इस समय सत्ता के हनक में सुर्खियों में बने हुए है। भाजपा विधायक ने एक दिन पहले विद्युत विभाग के एक्स सी एन को हड़काया तो अब खेरागढ़ का थाना उनके निशाने पर है। क्षेत्रीय विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए थाने में जमकर हंगामा काटा और पुलिस कर्मियों को जमकर हड़काया। पुलिस कर्मियों को हड़काने का विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है।

मामला खेरागढ़ विधान सभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के विधायक ऑटो चालकों की पैरवी के लिए खेरागढ़ थाने पहुँचे, जहाँ पर भाजपा विधायक क्षेत्रीय थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए थाने के इंस्पेक्टर को ऑटो सीज करने के मामले में जमकर हड़का रहे है। इस वीडियो में खेरागढ़ विधायक महेश गोयल थाने में इंस्पेक्टर से कह रहे हैं कि जब फोन कर दिया था तो ऑटो क्यों नही छोड़ा गया। अगर यही हरकत सपा और बसपा की होती तो उनका कार्यकर्ता ही इस काम को करा लेता। आप विधायक की भी नही सुनते हैं।

एक दिन पहले खेरागढ़ विधायक महेश गोयल ने इसी तरह विद्युत विभाग के एक्ससीएन को भी हड़काया था। विद्युत विभाग के एक्ससीएन के उपर विधायक महेश गोयल एक विद्युत चोरी की एफआईआर खत्म कराने का दबाब बना रहे थे लेकिन ऐसा न होने पर विधायक का पारा चढ़ा और एक्ससीएन के कार्यालय में जाकर विधायक जी ने सत्ता की हनक दिखाई। विधायक गुस्से में एक्ससीएन से बोले क्या है तुम्हारी तनखाह ओर क्या है तुम्हारा स्टेटस। जब मंत्री जी ने एफआईआर खत्म करने के लिए कह दिया तो फिर क्यों भर दी चेक लिस्ट।

फिलहाल खेरागढ़ विधायक महेश गोयल का थाने वाली वायरल वीडियो पर कहना था कि वो क्षेत्र के विधायक है। कार्यकर्ता और आम व्यक्ति की समस्या सुनना उनकी जिम्मेदारी है। ऑटो मेरा नहीं है। क्षेत्र की पुलिस जानबूझ कर ऑटो चालकों को परेशान करती है। क्या यह पुलिस वाले साफ छवि के है। अगर पुलिस सुधर जाए तो आम व्यक्ति पीड़ित क्यों बने।

Related Articles

Leave a Comment