Home » भाजपा नेताओं ने माना पुलिस प्रशासन में भ्रष्टाचार आज भी नहीं हुआ कम

भाजपा नेताओं ने माना पुलिस प्रशासन में भ्रष्टाचार आज भी नहीं हुआ कम

by pawan sharma

आगरा। प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितनी भी कवायदें कर ले लेकिन कुछ लोग इन कवायदों को पलीता लगाते हुए जरूर मिल जाएंगे। भ्रष्टाचार मे आई कमी का दम भरने वाले भाजपा कार्यकर्ता आज भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोला और SSP के आवास पर पहुंच गए। SSP आवास का घेराव कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

ये हम नहीं कहते बल्कि यह खुद भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा के नेता कह रहे हैं कि पुलिस में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ है। भ्रष्ट पुलिसकर्मी आज भी तैनात हैं। भ्रष्ट पुलिसकर्मी किसी भी आरोपी के साथ नाम जोड़ कर खूब वसूली कर रहे हैं। यहां तक कि पीड़ित से फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए भी रुपए लिए जाते हैं और यह बदस्तूर खेल भाजपा का सरकार में भी फल-फूल रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ये वसूली का खेल जहाँ भी दिखेगा वहां भाजपा सरकार कड़ी कार्यवाई करेगी।

भ्रष्टाचार खत्म होने की बात करने वाली भाजपा नेताओं की आंखें भी जब खुली जब एक ईमानदार कोल्ड स्टोर व्यापारी को पुलिस ने गैंगस्टर लगा कर जेल भेज दिया। यहां तक कि फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर उससे 50000 तक की वसूली कर ली गई। यह वसूली पूरी नहीं हो पाई और पीड़ित जब अपना दर्द कहने के लिए थाने पहुंचा तो उन्हीं पुलिसकर्मियों ने गैंगस्टर लगाकर पीड़ित को जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Comment