Home » भाजपा संत रविदास के आदर्श-विचारों के विपरीत काम कर रही है – कांग्रेस

भाजपा संत रविदास के आदर्श-विचारों के विपरीत काम कर रही है – कांग्रेस

by admin

आगरा। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में डॉ बी आर आंबेडकर कम्युनिटी सेंटर, सब्जी मंडी छीपीटोला पर देश के महान सन्त रविदास की 643 वी जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गयी। जयंती समारोह में कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेन्द्र चिल्लू और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शहर अध्यक्ष ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

अपने विचार व्यक्त करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने कहा कि देश के महान सन्त रविदास का जन्म बनारस में हुआ था। रविदास सदैव कुरीतियों, अन्याय व धार्मिक विभाजन के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे और हमेशा धर्मनिरपेक्षता, सांप्रदायिक सदभाव व भाईचारे के कट्टर हिमायती बने रहे, जिसका उल्लेख उनकी कविताओं में मिलता है।

शहर अध्यक्ष ने कहा कि आज की बीजेपी सरकार देश के महान सन्त रविदास के सिद्धांतो, आदर्शो व विचारों के विपरीत देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को तोड़ने, भाई को भाई से लड़ाने का कार्य कर रही है। जो कि देश की जनता, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक समुदाय किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा तथा सन्त रविदास जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर बीजेपी सरकार के विरुद्ध संघर्ष करेगा। शहर अध्यक्ष का कहना था कि सभी को महान सन्त रविदास के सिद्धांतो, आदर्शों व विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य हारून रशीद कुरैशी, मुन्ना लाल वर्मा, विनोद जरारी, राजेन्द्र प्रसाद कर्दम एडवोकेट, नंदलाल भारती, आई डी श्रीवास्तव, पारो शर्मा, गीता सिंह, याकूब शेख, जमील खान, अजहर वारसी शाहिद अहमद, ठाकुर जनक राज सिंह सिसौदिया, अनुज शिवहरे, अमित पिप्पल, हबीब कुरैशी, रवि सोलंकी, नरेंद्र कुमार नीरू, अनिल कुमार, राहुल कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे

Related Articles