आगरा। अपराधियों पर लगाम लगा कर समाज को भय मुक्त का वातावरण देने का वायदा करने वाली भाजापा की प्रदेश सरकार में भी अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। इस सरकार में खुद भाजपा जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है। जिसका उदाहरण शनिवार देर रात को देखने को मिला।
ट्रांस यमुना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के वार्ड नंबर 59 से पार्षद पुष्पा देवी कुशवाहा के घर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड की फायरिंग की। इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। पार्षद के घर पर फायरिंग की सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जानकारी लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की बात कही।
आपको बता दें कि चुनाव के दौरान बीजेपी पार्षद कुशवाहा पर पहले भी कई बार इस तरह के हमले हो चुके है। बताया जा रहा है कि भाजपा पार्षद पर रंजिशन के तहत हमले हो रहे है। शनिवार को हुए हमले से पार्षद और उसके परिजन भयभीत है और घर में ही कैद हो गए है।
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि बीजेपी सरकार उत्तर प्रदेश में होने के बावजूद भी उनके खुद पार्षद अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं तो आम जनमानस कहा सुरक्षित होगा।