Home » भरे मंच से भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष की अपनों को खुली चेतावनी – ‘जिन्हें बनाना जानता हूं उन्हें मिटाना भी’

भरे मंच से भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष की अपनों को खुली चेतावनी – ‘जिन्हें बनाना जानता हूं उन्हें मिटाना भी’

by admin
BJP Brij region president's open warning to his loved ones from a full stage - 'Those who know how to make them, also delete them'

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे जुबानी जंग छिड़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने एक प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान पार्टी के खिलाफ जाने वालों को चेतावनी दे डाली। भाजपा नेता का चेतावनी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि ‘जिन्हें बनाना जानता हूं उन्हें मिटाना भी जानता हूं।’

विधानसभा चुनाव से पहले आगरा की एत्मादपुर विधानसभा से डॉ धर्मपाल सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। डॉक्टर धर्मपाल सिंह पूर्व में बसपा से विधायक रहे हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी, लेकिन अब उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। डॉक्टर धर्मपाल सिंह को भाजपा से एत्मादपुर का प्रत्याशी बनाने के बाद मौजूदा भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान और उनके समर्थकों ने खुलकर विरोध किया था। इसी को लेकर भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी में एत्मादपुर प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जाने वालों को चेतावनी दे डाली।

वीडियो में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि “इससे पहले जो भाजपा के विधायक रहे हैं, उनको भाजपा के प्रत्याशी का खुलकर समर्थन करना चाहिए और उन्हें जिताने का काम करना चाहिए। अगर कोई कार्यकर्ता धर्मपाल सिंह को जिताने का काम नहीं करेगा तो उसके लिए मैं तैयार हूं। उनका इंतजाम कर दूंगा। कोई रियायत नहीं होगी। अगर मैं बनाना जानता हूं तो पेंसिल से उसको मिटाना भी जानता हूं।”

Related Articles