Home » भाजयुमो नेता पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

भाजयुमो नेता पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

by admin
Bike riding youths fired at BJYM leader, narrowly escaped

आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के मंत्री अमित चौधरी ने अपनी हत्या की साजिश की आशंका जताई है। दरअसल घटनाक्रम बीती रात 8:15 बजे का है। जब भारतीय जनता युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारी अपने चार साथियों के साथ शाहगंज थाना क्षेत्र के केदार नगर में अपने कार्यालय पर बातचीत कर रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। जिसमें एक युवक के हाथ में पिस्टल भी लगी थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंत्री अमित चौधरी का आरोप है कि मोटर साइकिल पर सवार असलहाधारी युवक ने उनके ऊपर फायरिंग की मगर फायर मिस होने पर उनकी जान बच गई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र के मंत्री अमित चौधरी के साथ घटित यह घटना आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि मोटरसाइकिल पर सवार पिस्टलधारी युवक भाजयुमो नेता अमित चौधरी पर किस तरीके से हमला कर रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी भाजयुमो नेता अमित चौधरी ने तत्काल शाहगंज पुलिस को दी है और लिखित में शिकायत की है। वहीँ इस मामले में शाहगंज पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles