Home » डिवाइडर से टकराई बाइक, नगर पंचायत कर्मी घायल

डिवाइडर से टकराई बाइक, नगर पंचायत कर्मी घायल

by pawan sharma

फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई जिससे फतेहाबाद निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद नगर पंचायत कर्मी लोकेश की बाइक अनियंत्रित होकर कस्बे में बने डिवाइडर से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं दूसरी ओर फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम नयापुरा के पास एक्टिवा और साईकिल की टक्कर में आगरा से बाह जा रही एक महिला उपनिरीक्षक और साईकिल सवार किशोर घायल हो गया। दोंनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर फतेहाबाद पुलिस व पीआरवी मौके पर पहुंच गयी।

Related Articles

Leave a Comment