Home » Big Breaking : यूपी बोर्ड 12th English का पेपर हुआ लीक, परीक्षा हुई रद्द

Big Breaking : यूपी बोर्ड 12th English का पेपर हुआ लीक, परीक्षा हुई रद्द

by admin
Big Breaking: UP Board 12th English paper leaked, exam canceled

आज बुधवार को होने वाली यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। आज दोपहर को 2 बजे की पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। बलिया के अलावा आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी सहित तमाम जिलों से भी पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई है जिसके बाद उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में आज होने वाली बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

इस मामले में बागपत के डीएम राजकमल यादव ने जानकारी दी कि कक्षा 12 का अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था जिसके कारण यह परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। बताते चलें कि लीक हुए पेपर के साथ सॉल्वड पेपर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं मात्र 500-500 रुपये में इस पेपर को बेचे जाने की जानकारी सामने आई है।

आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं , शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली जिले में आज दोपहर पाली में होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गयी है।

Related Articles