Home » बड़ी कार्यवाई : दो करोड़ की चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

बड़ी कार्यवाई : दो करोड़ की चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

by admin
Big action: Four smugglers arrested with a weed of two crores

फिरोजाबाद जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के तार महाराष्ट्र से भी जुड़े हैं। पकड़े गए तस्करों से 500 ग्राम चरस और 5 किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि गांजे की कीमत 50 हजार के आसपास है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर के जरिए यह जानकारी मिल रही थी कि इस जिले में मादक पदार्थ तस्करों का एक गिरोह संचालित है। इसी जानकारी के आधार पर स्पेशल टीमों को लगाया गया था। शिकोहाबाद पुलिस और स्पेशल टीम को यह जानकारी मिली शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में नौशहरा पुल से पहले एक कार खड़ी है, इसमें कुछ तस्कर चरस के साथ मौजूद हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने उस गाड़ी को चेक किया तो मौके पर 500 ग्राम चरस और 5 किलो गांजा बरामद हुआ, साथ ही चार तस्कर भी गिरफ्तार किए गए।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों का मुखिया अशोक यादव नामक एक तस्कर है, जो पिछले 2 साल से मुंबई की जेल में बंद है और इस गिरोह के तार महाराष्ट्र से जुड़े हैं। फिलहाल इस गैंग की कमान सुमित दिवाकर संभाल रहा था, जो कि मैनपुरी जनपद का रहने वाला है। इसके अलावा संदीप, गोविंद और लव कुमार यह तीनों फिरोजाबाद जनपद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद पुलिस की पंचायत चुनावों के मद्देनजर यह बड़ी कार्रवाई है।

रिपोर्ट – सुनील निषाद, फिरोजाबाद

Related Articles