Home » रजत जयंती समारोह के रूप में मनाई जाएगी भीमनगरी, राष्ट्रपति कर सकते हैं डॉ. आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण

रजत जयंती समारोह के रूप में मनाई जाएगी भीमनगरी, राष्ट्रपति कर सकते हैं डॉ. आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण

by admin

आगरा। भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण के साथ भीमनगरी की रजत जयंती समारोह इस बार बड़ी धूमधाम से करने का संकल्प भीमनगरी आयोजन समिति ने लिया है। आयोजन समिति ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व छावनी विधायक डॉ जीएस धर्मेश को कार्यक्रम अध्यक्ष बनाया गया है जबकि केंद्रीय समिति के सदस्य भरत कुमार पिप्पल हैं। कार्यक्रम की पूरी जानकारी देने के लिए आगरा सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था।

प्रेस वार्ता में भीमनगरी केंद्रीय समिति के अध्यक्ष भरत कुमार पिप्पल ने बताया आगामी 14 अप्रैल को सजने वाली भीम नगरी 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। ऐसे में इस भीमनगरी को इस बार आगरा के रामलीला मैदान में रजत जयंती समारोह के रूप में और भव्यता के साथ में मनाया जाएगा।

भीम नगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ धर्मेश ने बताया कि 25 वर्ष में प्रवेश कर रही भीमनगरी को रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आयोजन समिति के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगीआदित्यनाथ ने भी मुहजुंबानी कार्यक्रम की अनुमति दे दी है है। इस बार भीमनगरी आयोजन समिति ने एक बड़ा फैसला भी लिया है। भीमनगरी आयोजन समिति का कहना है कि वर्षों पहले लाल किले के सामने भारत रत्न बाबा साहब की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया गया था जिसका अनावरण आज तक नहीं हो पाया है। राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश का कहना है कि इस बार इस मूर्ति का अनावरण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

भीमनगरी आयोजन समिति ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर पूरे कार्यक्रम की जानकारी दे दी है। भीमनगरी आयोजन समिति का दावा है कि इस बार की भीमनगरी अपने आप में ऐतिहासिक और विशाल होगी। इसीलिए 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रही भीमनगरी को रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।

Related Articles