Home » विधि विधान से किया भट्टी पूजन, छप्पन भोग महोत्सव 25-26 दिसंबर को

विधि विधान से किया भट्टी पूजन, छप्पन भोग महोत्सव 25-26 दिसंबर को

by admin

आगरा। वैदिन मंत्रों की पवित्र ध्वनि विधि विधान के साथ आज दिव्य छप्पन भोग महोत्सव स्थल पर श्री शरणानंद आश्रम के महन्त हरिओम महाराज ने विधि विधान के साथ भट्टी पूजन सम्पन्न कराया। श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल द्वारा 25-26 दिसम्बर को गोवर्धन में गोवर्धन तलहटी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्री शरणानंद जी के आश्रम में आयोजित छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

महन्त हरिओम महाराज के सानिध्य में मण्डल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह संस्थापक मयंक ग्रवाल व अध्यक्ष रविन्द्र गोयल ने भट्टी पर स्वास्तिक माढकर व पुष्प अर्पित कर पूजन व अग्नि प्रज्ज्वलित की। साथ ही श्री गिरिराज जी महाराज के दर्शन कर महोत्सव को सफल बनाने की प्रार्थना की।

नितेश अग्रवाल ने बताया कि छप्पन भोग महोत्सव में कलकत्ता के कारीगरों द्वारा हीरे, मोती, पन्ने और माणिक जड़ित पोशक से ठाकुर जी को सजाया जाएगा। द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महन्त शरद शंकर द्वारा गिरिराज जी महाराज का अलौकिक श्रंगार किया जाएगा। वहीं वैष्णव पद्धति से बनाए गए विभिन्न प्रकार के 12 हजार 551 किलो व्यंजनों से गिर्राज जी महाराज को छप्पन भोग समर्पित किए जाएंगे। ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार, भव्य फूल बंगला व जगमग रोशनी की सजावट के साथ ठाकुर जी के लिए महल का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को प्रातः गिरिराज जी महाराज का गोविन्दाभिषेक किया जाएगा। इसके उपरान्त गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई जाएगी। 26 दिसम्बर को प्रातः साधु सेवा, दोपहर में भंडारा व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। सांय काल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर नरेन्द्र गर्ग, नीरज मित्तल, मयंक गर्ग, मयंक अग्रवाल, अजय सिंघल, रविन्द्र गोयल, बाल मुकुन्द, नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment