Home » तालाब और गौशाला निर्माण में भारतीय किसान संघ ने लगाया घोटाले का आरोप

तालाब और गौशाला निर्माण में भारतीय किसान संघ ने लगाया घोटाले का आरोप

by pawan sharma

आगरा। भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने किसान संघ प्रतिनिधिमंडल के साथ किरावली के गांव डावली में नव निर्मित प्रस्तावित तालाब और गौशाला का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिली जिस पर उन्होंने निर्माण कार्यों में घोटाले आरोप लगाया।

भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा कि डावली में तालाब की खुदाई सही तरीके और मानक के अनुसार नही की गई है। मिट्टी की दीवाल बनाकर केवल खानापूर्ति की गई है। तालाब निर्माण के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है। वहीं गौशाला में केवल समरसेवल ही लगाई गयी है और अभी तक कोई निर्माण कार्य चालू नही किया गया है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण गौ वंश खुले में घूम रहा है। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे किसान सरकार को कोसता है लेकिन उदासीन अधिकारियों के कारण सरकार की छवि खराब हो रही है जबकि सरकार गौ वंश की सुरक्षा के लिए गोशाला निर्माण के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।

किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने चेतावनी दी है कि अगर शासन के निर्देशानुसार 15 जून तक सूखे पड़े तालाबों को प्रशासन ने नही भरवाया औऱ गौशालाओं का शीघ्र निर्माण नहीं कराया गया तो किसान संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस मौके पर मोहन सिंह चाहर के साथ पुष्पेंद्र चाहर, चौ हमवीर सिंह, रामवीर चाहर, प्रचार प्रमुख राजेश चाहर, सतीश कुमार आदि थे।

Related Articles

Leave a Comment