Home » भगवान के घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

भगवान के घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

by pawan sharma

आगरा। अज्ञात चोर इस समय भगवान के घर को भी नहीं छोड़ रहे हैं इसलिए तो आम लोगों के घरों के साथ साथ अब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं रहा है। अज्ञात चोर मंदिरों को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के बगदा गांव में स्थित राधा कृष्ण मंदिर का है जहां पर अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोर मंदिर के वर्षो पुराने पीतल के घंटे और दान पेटी उड़ा ले गए। मंदिर से चोरी हुए घंटो का वजन करीब 50 किलो है। चोरी की जानकारी सुबह मंदिर के पुजारी के मंदिर आने पर हुई। मंदिर के दरवाजों के सभी ताले टूटे पड़े थे और मंदिर की दान पेटी सहित घंटे गायब थे।

मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मंदिर पहुंचे गए। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फ़ैल गया। मंदिर में चोरी की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि पुलिस अपराधियों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है इसलिये चोर अब मंदिरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे है।

Related Articles

Leave a Comment