Home » विदाई से पहले दुल्हन ने तो विदा कराने के बाद शूट-बूट में दूल्हे ने दी बोर्ड परीक्षा

विदाई से पहले दुल्हन ने तो विदा कराने के बाद शूट-बूट में दूल्हे ने दी बोर्ड परीक्षा

by admin

Agra. गुरुवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई। शिक्षा कितनी जरूरी है यह बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही देखने को मिला। एक दुल्हन ने बिना परीक्षा दिए विदा होने से इंकार कर दिया। इसलिए दूल्हे राजा अपनी पत्नी को विदा कराने के साथ ही परीक्षा देने के लिए परीक्षा सेंटर पहुंच गए। दूल्हा और दुल्हन की ड्रेस में सजे यह परीक्षार्थी जब परीक्षा सेंटर पहुंचे तो लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बने रहे।

पहला मामला बरौली अहीर से जुड़ा हुआ है। बरौली अहीर के सेमरी की रहने वाली आशा कुशवाह की 15 फरवरी को बरात आई थी। आज सुबह सात फेरे पड़ने के बाद दूसरी पारी में उसकी 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा थी। अब विदा होकर वह ससुराल चली जाती, तो परीक्षा छूट जाती। दुल्हन है जब अपनी यह बात घर वालों को बताई तो वह भी संशय में पड़ गए। क्योंकि एक तरफ वहीं विदाई का मुहूर्त निकला जा रहा था तो दूसरी ओर बेटी की परीक्षा छूट जाती। ऐसे में नई नवेली दुल्हन ही आगे आई और उसने किसी बात की भी परवाह किए बिना पति से कहा कि वह परीक्षा दिए बिना ससुराल नहीं जाएगी। इससे उसकी शिक्षा का 1 वर्ष खराब हो जाएगा।

दुल्हन की जिद के आगे झुके

दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों ने तो इस पर एतराज जताया लेकिन दुल्हन भी अपनी जिद पर अड़ी रही। दुल्हन की जिद के आगे घराती और बराती दोनों ही झुक गए। अंत में दूल्हा नई नवेली दुल्हन को परीक्षा दिलाने के लिए बीआरआई इंटर कॉलेज, बिलहैनी पहुंचा और जहां दुल्हन ने परीक्षा दी।

माथे पर ताजा सिंदूर, हाथों में मेंहदी और कलाई में कंगन पहने सजी-संवरी नई नवेली दुल्हन एक परीक्षा केंद्र में आकर्षण का केंद्र रही। मायके से विदा होकर ससुराल जाने से पहले उसने बोर्ड परीक्षा दी। विदाई की सजी-धजी कार में उसे परीक्षा केंद्र तक दूल्हा और ससुराल के अन्य लोग लेकर आए। परीक्षा समाप्त होने तक दूल्हा सहित अन्य बराती उसका इंतजार करते रहे। लोगों को नई नवेली दुल्हन के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने भी उसका साथ दिया। लोगों का कहना था कि शिक्षा से ही जग में उजियारा है और हर बेटी को शिक्षित होना जरूरी है।

दूसरा मामला राजा मंडी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। सुबह एक छात्र हाथों में मेहंदी लगी और कोट-शूट पहन कर परीक्षा देने पहुंचा। जानकारी करने पर पता चला कि बीती रात उसकी शादी थी। दुल्हन ने कहा था कि व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है, इसलिए परीक्षा जरूर देना। इसलिए वह पत्नी को ससुराल छोड़कर तुरंत परीक्षा इंटर परीक्षा देने के लिए पहुंच गया।

धनौली निवासी कन्हैया ने बताया कि बीती रात उसकी शादी थी। आज सुबह हाईस्कूल की परीक्षा थी। तड़के तीन बजे उसने शादी के फेरे लिए। फिर दो घंटे में ही विदाई की रस्म पूरी की गई। पांच बजे दुल्हन विदा कराकर घर के लिए निकला। दुल्हन को घर छोड़ा और खुद घर के अंदर भी नहीं गया। बाहर से ही गाड़ी पर बैठा और परीक्षा देने केंद्र पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Comment