Home » सेल्फ़ी लेने के बहाने महिला पर्यटक के साथ किया ‘बेड टच’

सेल्फ़ी लेने के बहाने महिला पर्यटक के साथ किया ‘बेड टच’

by admin

आगरा। विदेशों से आगरा ताजमहल भ्रमण आने वाले पर्यटकों के साथ भारतीय परंपरा अतिथि देवो भव: के साथ उनका स्वागत सत्कार करना चाहिए और यही भारत की पहचान है लेकिन कुछ दूषित मानसिकता के लोग विदेशी पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ कर इस परंपरा को धूमिल कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ सिकंदरा स्थित अकबर टॉम्ब में देखने को मिला।

एक महिला पर्यटक के साथ एक युवक ने सेल्फी लेने के बहाने छेड़छाड़ कर दी। महिला चिल्लाती रही लेकिन स्मारक में मौजूद लोग समझ नही पाए। इतने में आरोपी फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने महिला के बताए हुलिए के अनुसार कुछ लोगों को पकड़ा और महिला पर्यटक के सामने शिनाख्त परेड कराई लेकिन उनमें से कोई भी आरोपी नही निकला। बाद में महिला बिना तहरीर दिए ही वहाँ से चली गयी।

घटना शाम की बताई जा रही है। कनाडा कज महिला पर्यटक अपने साथियों के साथ अकबर टॉम्ब घूमने आई थी। अकबर टॉम्ब में घूमने के दौरान सफेद शर्ट में एक युवक आया और सेल्फी के लिए आग्रह करने लगा। महिला ने सेल्फी के लिए हाँ कर दी। सेल्फी लेने के दौरान युवक महिला को टच करने लगा। महिला पर्यटक ने डोंट टच कहा तो युवक जबरदस्ती करने लगा। इसको देखकर महिला जोर से चिल्लाई और युवक वहाँ से भाग गया।

महिला पर्यटक के चिल्लाने पर भीड़ जमा हो गई। स्मारक में तैनात कर्मचारी भी आ गए। महिला पर्यटक वाइट शर्ट, टच मी बोलती रही लेकिन कम्युनिकेशन गेप होने के कारण कर्मचारी समझ नही पाए। इस घटना की सूचना पर पहुँची पर्यटन पुलिस ने महिला पर्यटक से बात की तो पुलिस ने करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया और शिनाख्त कराई लेकिन उनमें से कोई भी आरोपी नही था।

इस घटना के बाद महिला पर्यटक बिना तहरीर दिए ही चली गयी। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर आगरा की शर्मशार कर दिया है। महिला पर्यटक आगरा से बुरा अनुभव लेकर अपने देश जाएगी जिससे आगरा की छवि धूमिल होगी।

Related Articles

Leave a Comment