Home » नर्स बन गयी कोख की सौदागर, पति के साथ मिलकर छह माह के बच्चे का किया था अपहरण

नर्स बन गयी कोख की सौदागर, पति के साथ मिलकर छह माह के बच्चे का किया था अपहरण

by admin
Became a nurse, a merchant of womb, along with her husband had abducted a six-month-old child

आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नर्स से कोख की सौदागर बनी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली में नौकरी करने वाली एक नर्स और उसके पति को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ऑनडिमांड बच्चों का अपहरण करते थे और मोटी रकम लेकर ऐसे लोगों को बेचते थे, जिनके बच्चे नहीं होते थे।

बता दें कि 6 जून को थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र से मजदूर दंपत्ति के 6 माह के बच्चे का स्कूटी सवार महिला-पुरुष ने अपहरण कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज आफ सर्विलांस के माध्यम से सिकंदरा पुलिस ने आज महिला पुरुष दोनों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला पूजा देवी दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। उसका पति अनिल शर्मा शास्त्रीपुरम में ही रहता है। इन दोनों ने कासगंज में अपनी एक रिश्तेदार को 1 लाख रुपए में यह बच्चा बेचा था।

खंदारी से उठाना था एक और मासूम

पुलिस पूछताछ में आरोपी अनिल और पूजा ने बताया कि उनकी एक और रिश्तेदार, जिसके कई साल से बच्चा नहीं हुआ है। उसको बच्चा देने के लिए उन्होंने डेढ़ लाख में डील की थी, जिसके लिए खंदारी से आज एक बच्चे का अपहरण करना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

बच्चे को सकुशल देख रो उठे मजदूर दंपत्ति

जैसे ही पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद किया, यह सूचना मिलते ही मजदूर दंपत्ति थाने पर दौड़े आए। अपने बच्चे को सकुशल देख दोनों की आंखों से आंसू बहने लगे। मजदूर दंपत्ति थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही और उनकी टीम पुलिस का शुक्रिया करते नजर आए।

इनकी रही अहम भूमिका

बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का का खुलासा थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के नेतृत्व में बनी टीमों ने किया। इसमें प्राक्षी टावर चौकी इंचार्ज अनुज कुमार, स्वाट प्रभारी अजय कुमार, सर्विलांस प्रभारी सचिन धामा, एसआई ने निशामक त्यागी, रविंद्र सिंह, भूरा सिंह, राकेश कुमार की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Comment