Home » कई देशों की सुंदरियों ने निहारा ताज़महल, पर्यटकों ने जमकर ली सेल्फ़ी

कई देशों की सुंदरियों ने निहारा ताज़महल, पर्यटकों ने जमकर ली सेल्फ़ी

by admin

आगरा। सोमवार को विश्व के कई देशों की सुंदरिया मोहब्बत की निशानी का दीदार करने के लिए ताजमहल पहुँची। यह सब सुंदरिया मिस टीन इंटरनेशनल की प्रतिभागी है जो ताजमहल भ्रमण के लिए आई में थीं। मोहब्बत की निशानी ताजमहल को देखकर यह सुंदरिया भी काफी ख़ुश नजर आई तो एक साथ इतनी सारी सुंदरियों को देखकर ताज पर मौजूद आम पर्यटक, जिसमे बड़ों से लेकर बच्‍चों ने भी उनके साथ जमकर सेल्‍फी खिंचवाई। 

मोहब्बत की निशानी ताजमहल को इन सुंदरियों ने करीबी से निहारा और ताजमहल की वास्तुकला और खूबसूरती देखकर उत्साहित नजर आई। करीब एक घंटे ताजमहल में भ्रमण करने के बाद सभी सुंदरिया अपने आप को वाह ताज कहने से नही रोक सकी।

आपको बताते चले कि मिस टीन इंटरनेशनल 2019 की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। 19 दिसंबर को गुरुग्राम के द किंगडम ऑफ ड्रीम में यह आयोजन होने जा रहा है जिसमे आयुषी ढोलकिया भारत का प्रतिनिधित्‍व कर रही हैं। सोमवार को सोरया का कोंड लाओस, एडर श्रेष्ठ नेपाल, एलेसेंड्रा सैंटोस ब्रासिल,) समा फौड मिस्र, थू फान वियतनाम, तानिया रूपसिंघे – श्रीलंका, तान्या पॉज़ो फ्रांस, मारिया लुइसा पिरस इटली, येसेनिया गार्सिया  पैराग्वे, फ्रांसेस्का बीट्रिज़, अबलाजोन फिलीपींस, कायला राइट साउथ अफ्रीका और एनिसिया गौथुसी बोत्सवाना की सुंदरियांं भारत की प्रतिभागी आयुषी के साथ ताज के दीदार के लिए पहुंची थीं। इन सभी सुंदरियों की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच थी। ताजमहल परिसर में उनका फोटो सेशन हुआ। मिस टीन इंटरनेशनल की प्रतिभागी करीब एक घंटे तक स्मारक में रुकीं और ताज के सौंदर्य पर मुग्ध नजर आईं। डायना सीट पर फोटो खिंचवाने का रुझान विश्‍व सुंदरियों में भी था।

मिस टीन इंटरनेशनल दुनिया भर में 14 से 19 वर्ष की उम्र की किशोर लड़कियों के लिए एक वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो किशोर प्रतियोगिता में भाग लेती हैं। यह प्रतियोगिता 1993 में शुरू हुई थी। स्वीडन की सोफिया एंडरसन मिस टीन इंटरनेशनल की पहली विजेता थीं। पेजेंट का स्वामित्व भारत के ग्लानंद समूह के मालिक निखिल आनंद के पास है। इसकी शुरुआत भारत में 4 साल के बाद हुई थी। 

ताजमहल भ्रमण के दौरान इन सुंदरियों ने विजिटर बुक के में ताजमहल भ्रमण को लेकर अपने अनुभव साझा किए इन सुंदरियों का कहना था कि भले ही वह बेहद खूबसूरत हो लेकिन ताजमहल के आगे यह भी खूबसूरती कम पड़ती है।

Related Articles