प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ का पहला टीजर मंगलवार को रिलीज किया गया। जिसका पोस्टर साइना नेहवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। परिणीति चोपड़ा स्टारर यह फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। हाल ही में परिणीति चोपड़ा की फिल्म “द गर्ल इन अ ट्रेन” के लिए उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही है।
परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अपने वर्क को लेकर काफी एक्टिव हैं।इस 30 सेकंड के टीजर के आखिरी में परिणीति की झलक भी देखने को मिलती है और उनका एक डायलॉग भी सामने आया है। डायलॉग में परिणीति चोपड़ा कहती है “सामने कोई भी हो, मैं तो बस मार दूंगी।” साइना नेहवाल की बायोपिक “साइना” अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी है। यह फिल्म 2019 से चर्चा में बनी हुई है। पहले चर्चा थी कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल कर सकती हैं। लेकिन अब साइना का रोल परिणीति कर रहीं हैं।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने साइना फिल्म का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस सीजन में परिणीती चोपड़ा साइना नेहवाल के रोल में नज़र आ रही हैं। यह मूवी बॉलीवुड के अलावा खेल जगत के लिए भी खुशखबरी की बात है। मैरी कॉम और एम एस धोनी को लेकर बनाई गई फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आईं थीं। अब साइना नेहवाल की बायोपिक को लेकर बनी यह फिल्म 26 मार्च 2021 को थियेटर में रिलीज होने जा रही है।