Home » आगरा में आटो मोबाइल कंपनी के कर्मचारी ने खुद को गोली मारी

आगरा में आटो मोबाइल कंपनी के कर्मचारी ने खुद को गोली मारी

by admin
TV channel journalist shot dead in Aligarh

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र मेें आटो मोबाइल कंपनी के कर्मचारी ने खुद को गोली मारी। ​सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी का है बेटा।

सिकंदरा क्षेत्र में शास्त्रीपुरम की नील पदमकुंज कालोनी में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी बिजेंद्र का घर है। रविवार सुबह आठ बजे उनका बेटा रोहित घर पर था। उसकी आयु 24 साल है। वह बीकॉम पास है। एक आटोमोबाइल कंपनी में काम करता है।

सुबह आठ बजे की घटना
सुबह आठ बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब घरवाले पहुंचे तो रोहित लहूलुहान पड़ा था। उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी थी। उसे हाईवे स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घरवालों में कोहराम
रोहित की आत्मघाती कदम उठाने से घरवालों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। वे भी समझ नहीं पा रहे कि रोहित ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment