Home » अटल चौक समिति ने गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान, विधायक ने भी थामी झाड़ू

अटल चौक समिति ने गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान, विधायक ने भी थामी झाड़ू

by admin

Agra. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और अटल चौक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अटल चौक पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ जीएस धर्मेश पहुँचे। उन्होंने अटल चौक पर लगी दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

छावनी विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने हाथों में झाड़ू थामी और कैंट स्टेशन के बाहर सफाई अभियान चलाया। अटल चौक को गंदगी मुक्त बनाया। सड़कों पर भी कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ सफाई अभियान में भाग लिया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने लोगों से वार्ता की। उन्होंने स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक बनाया और कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया।

विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने कहा कि आज दो महापुरुषों का जन्मदिन दिन है। एक महात्मा गांधी और दूसरे लाल बहादुर शास्त्री। महात्मा गांधी ने अहिंसा से इस देश को आजाद कराया और देशवासियों को अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया तो दूसरी ओर लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री पद पर रहकर सभी को सच्चाई के मार्ग और हमेशा सच बोलने के लिए प्रेरित किया। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की है। आज उनके आह्वान पर स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया और लोगों को जागरूक बनाया गया।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment