Home » महिला थाने के पीछे सहायक अभियोजन अधिकारी को मारी गोली

महिला थाने के पीछे सहायक अभियोजन अधिकारी को मारी गोली

by admin

एटा। कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला थाने के पीछे बने पुलिस आवास में निवास कर रही सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई मय फ़ोर्स सहित तमाम अधिवक्तागण घटना स्थल पहुँच गए। घटना की सूचना मिलते ही एपीओ नूतन यादव के आवास पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस घटना की सूचना पर डीआईजी अलीगढ़ भी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देश पर फोरेसिंक टीम मय फील्ड यूनिट के घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। मौके से पांच 32 बोर के खौखे मिले जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

नूतन यादव 1 वर्ष पूर्व से एटा जनपद में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। नूतन यादव आगरा जनपद के ग्राम खुशालपुर थाना बरहन की निवासी बताई जाती है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि नूतन यादव के मुंह में पिस्टल की गोली मारी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा की इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

उक्त घटना को निदंनीय बताते हुऐ कलेक्ट्रेट बार एसोसिऐसन के निवर्तमान सचिव उद़यवीर सिह वर्मा एड0 एवं पूर्व सचिव राकेश यादव एड0 ने इसे कायरतापूर्णं हरकत बताया। एपीओ नूतन यादव की गोली मारकर हत्या किऐ जाने के बाद कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने कार्य से विरत रहकर शोक दिवस मनाया और एपीओ नूतन को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Comment