Home » सेना पुलिस बनी सैंटा क्लॉज़, क्रिसमस पर बच्चों को बांटे उपहार

सेना पुलिस बनी सैंटा क्लॉज़, क्रिसमस पर बच्चों को बांटे उपहार

by pawan sharma

आगरा। भारत में इस समय क्रिसमस की धूम दिखाई दे रही है। आगरा शहर में भी क्रिसमस बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर भर के सभी गिरजाघरों में जहां सुबह प्रार्थना का दौर चला तो वहीं विभिन्न झांकियों के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाइ गई। इतना ही नहीं इस दिन का बच्चों को भी बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि आज ही के दिन सैंटा क्लॉज बच्चों के पास पहुंचते हैं। उन्हें उपहार और टॉफियों का वितरण सैंटा क्लॉस की ओर से किया जाता है। ऐसा ही कुछ नजारा आज सेना पुलिस की ओर से देखने को मिला। सेना पुलिस की ओर से सदर क्षेत्र में क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।

सेना अधिकारी खुद सैंटा क्लॉस बनकर सदर बाजार क्षेत्र में घूमें और वहां मौजूद बच्चों को उपहार के साथ साथ मिठाइयां और टॉफी भी बाटी। बच्चे भी सेंटा क्लॉस को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।

बच्चों का कहना था कि फिल्मों और नाटकों में तो सेंटा क्लॉज को देखा है लेकिन आज वास्तविक रूप में सैंटा क्लॉज को देखकर वह काफी उत्साहित हैं। सैंटा क्लॉज ने उन्हें कई उपहार भेंट किए हैं। सभी बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए यह पल अहम था और उनके लिए यह लम्हा, यादगार लम्हा बन गया।

Related Articles

Leave a Comment