Home » सेंट जॉन्स कॉलेज में केम्सो द्वारा मनाया गया वार्षिकोत्सव

सेंट जॉन्स कॉलेज में केम्सो द्वारा मनाया गया वार्षिकोत्सव

by pawan sharma

आगरा। सोमवार को सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा की केमिकल सोसायटी का 50 वां वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर पी ई जोसेफ प्राचार्य, सेंट जॉन्स कॉलेज, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आरपी सिंह डीन विज्ञान संकाय, डॉ अशोक कुमार आदि के द्वारा प्रार्थना व दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सतत प्रयास करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कैम्सो अध्यक्षा मीनू शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्हें इस वर्ष का कैम्सो का सर्वश्रेष्ठ सदस्य घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए आकांक्षा अग्रवाल व सौरव कुमार राजपूत को कैम्सो का उत्कृष्ट सदस्य घोषित किया गया।

इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता जैसे सुमंत यादव द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साहिल अग्रवाल को प्रथम स्थान, कार्टून प्रतियोगिता में निवेदिता पांडे, गायन प्रतियोगिता में अभिषेक सिसोदिया, एकल नृत्य प्रतियोगिता में आयुषी चौहान, युगल नृत्य प्रतियोगिता में काजल लवानिया और दीक्षा बंसल तथा निबंध व डिक्लेमेशन में आकांक्षा अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सोसायटी अध्यक्षा मीनू शर्मा, उपाध्यक्षा किरन कुमारी, मुख्य सचिव काजल लवानिया, सचिव हर्षिता सोढ़ी, सह सचिव शिवम त्रिपाठी के साथ और भी कई प्रतियोगियों को प्रमाणपत्र पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सोसाइटी के समन्वयक डॉक्टर सुजैन वर्गीस, डॉ राजू वी जॉन, मोहम्मद अनीस , कोषाध्यक्ष डॉ अनीता, वीके आनंद के अतिरिक्त डॉ शालिनी नेल्सन, प्रवीण त्यागी, राम कुमार सारस्वत, डॉ पदमा, मल्लिका हाजरा, डॉक्टर डेविड मेसी की उपस्थिति सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Comment