Home » मायके गयी पत्नी के घर वापस न लौटने पर क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाई

मायके गयी पत्नी के घर वापस न लौटने पर क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाई

by admin
Angry young man hanged for not returning home to maiden wife

फ़िरोज़ाबाद। पत्नी के मायके चले जाने और फिर मायके से वापस ना आने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक जुआ-शराब का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

थाना नगरा सिंघी के गांव गढ़ी थानी निवासी महेंद्र सिंह 25 पुत्र लौटन सिंह जुआ शराब का आदी था। उसका विवाह दो वर्ष पूर्व इटावा निवासी रिंकी से हुआ था। आए दिन उसकी पत्नी से विवाद होता रहता था। दो माह पूर्व उसकी पत्नी रिंकी इटावा अपने मायके चली गई थी, तभी से वह तनाव में रहने लगा था। पत्नी से बार-बार फोन पर आने के लिए आग्रह किया किंतु पत्नी ने आने से मना कर दिया।

युवक एक कारखाने में काम करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार सांय सात बजे उसने शराब पी और टीवी देखने के बहाने अपने कमरे में चला गया। तभी आठ बजे करीब उसने पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां हर प्यारी ने खाना खाने के लिए आवाज लगाई किंतु अंदर से आवाज नहीं आई। जब मां ने जंगला से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतक का एक वर्ष का पुत्र भी है।

वहीं मौके पर पहुंचे नगला सिंघी थाना प्रभारी के के तिवारी ने बताया कि गढ़ी थानी में युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। आत्महत्या की वजह स्प्ष्ट नहीं हो पायी है।

Related Articles