Home » बाइक पर जा रहे दंपत्ति पर बदमाशों का हमला, ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी पकड़ा

बाइक पर जा रहे दंपत्ति पर बदमाशों का हमला, ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी पकड़ा

by pawan sharma

फिरोजाबाद। जसराना थाना क्षेत्र के आबू अतर्रा शिकोहाबाद रोड पर बाइक सवार दम्पति को अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। अज्ञात बदमाश बाइक सवार को बाइक से गिर दिया और महिला से पर्स लूटकर फरार हो गए। दंपत्ति के चिल्लाने पर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुँचे और इस पूरी घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और पीड़ितों से वार्ता कर ग्रामीणों की मदद से एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। घायल हुए दंपत्ति को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुए है।

घटना जसराना थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि बाइक सवार रवि अपनी पत्नी शिल्पी के साथ शिकोहाबाद से अपने गांव पचवा वापस जा रहे थे। तभी रास्ते मे अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला करके बाइक गिरा दी और पत्नी से पर्स लूटकर फरार हो गए। लुटेरे दो थे लेकिन मदद के लिए आये ग्रामीणों को देखकर तुरंत भाग निकले। उनमें से एक लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ कर उसके दूसरे साथी की धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे है। इतना ही नही दोनो के आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment