Home » शादी की रस्मों के बीच अचानक दुल्हन ने फेरे लेने से कर दिया इनकार, लाख मिन्नतें के बावजूद नहीं मानी, जाने क्यों

शादी की रस्मों के बीच अचानक दुल्हन ने फेरे लेने से कर दिया इनकार, लाख मिन्नतें के बावजूद नहीं मानी, जाने क्यों

by admin
Amidst the wedding rituals, the bride suddenly refused to take the rounds, did not agree despite the pleas, why know

आगरा। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के गांव भगवतपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र जयराम की कुछ दिनों पूर्व बाह थाना क्षेत्र के गांव विष्णुपुरा गांव निवासी हाकिम की पुत्री से विवाह तय हुआ था। तय कार्यक्रम के मुताबिक दूल्हा जयप्रकाश अपने परिजनों एवं दर्जनों बारातियों के साथ गाड़ी घोड़ा, कपड़ा सामान जेवरात लेकर दुल्हन से शादी रचाने के लिए रविवार शाम को विष्णुपुरा गांव पहुंचा। जहां शादी की रस्मों के बीच दूल्हे का घुड़चढ़ी कार्यक्रम बैंड बाजों के साथ बारातियों के नाच गानों की बीच धूमधाम से हुआ।

उसके बाद रात को बारातियों ने खाना पीना खाया और बारात घर में आराम से बाराती एवं दूल्हे के परिजन लेट गए। सोमवार सुबह 4 बजे शादी की रस्मों के बीच दूल्हा दुल्हन के सात फेरों का कार्यक्रम होना था। मंडप के नीचे सात फेरों का कार्यक्रम चल रहा था, तभी दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से मना कर दिया।

अचानक दुल्हन के शादी इंकार से घराती और बारातियों में हड़कंप मच गया। सभी ने दुल्हन से शादी से इनकार करने का कारण पूछा जिस पर उसने कारण बताने इंकार कर दिया। दुल्हन से दूल्हे के परिजनों द्वारा काफी मिन्नतें की गई मगर दुल्हन नहीं मानी। जिस पर दूल्हा और परिजन बारातियों को लेकर बाह थाना पहुंचे, जहां पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया है। दुल्हन के परिजनों के खिलाफ दूल्हे के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि दुल्हन से जिस लड़के की शादी तय हुई थी, उसकी जगह दूसरा लड़का दूल्हा बनकर शादी करने आया है जिसके कारण पसंद नहीं आने पर दुल्हन ने शादी से इनकार किया है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles