Home » आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे सपा के सभी फ्रंटल संगठन, भाजपा की जन विरोधी नीतियों की खोलेंगे पोल

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे सपा के सभी फ्रंटल संगठन, भाजपा की जन विरोधी नीतियों की खोलेंगे पोल

by admin
All the frontal organizations of SP, which are preparing for the upcoming assembly elections, will expose the anti-people policies of the BJP.

Agra. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह से बिगुल फूंक दिया है।समाजवादी पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन पार्टी को मजबूत करने और भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल खोलने में जुटे हुए हैं।अब समाजवादी छात्र सभा भी पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने अभियान की शुरुआत कर रही है।

समाजवादी छात्र सभा की ओर से आगरा जिले में समाजवादी छात्र नौजवान जागरूकता अभियान शुरू होने जा रहा है। 27 सितंबर से शुरू होने वाले छह दिवसीय इस अभियान का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर सत्याग्रह के साथ होगा। 6 दिनों तक चलने वाले इस अभियान की जानकारी समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष चिराग तोमर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

6 दिनों तक चलने वाले जन जागरूकता अभियान के कार्यक्रम:-

27 सितंबर को महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता कैंप लगाएंगे और पार्टी की नीतियों को बताकर छात्रों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में तिरंगे के साथ पौधारोपण किया जाएगा।

29 सितंबर को जिला, विधानसभा, ब्लाक, नगर वार्ड, स्तर पर साइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा को वोट बढ़ाओ परिवर्तन लाओ स्लोगन दिया गया है। इस यात्रा के दौरान सभी के मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप रहेगा, जिसकी मदद से साइकिल यात्रा के दौरान वोट बनाने से नाम सही करने तक का काम मोबाइल एप से किया जाएगा।

30 सितंबर को सदस्यता अभियान और वोट बढ़ाओ परिवर्तन लाओ अभियान कोचिंग संस्थान और अन्य जगहों पर चलाया जाएगा, जहां छात्रों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न परीक्षाओं में सफल छात्रों का स्वागत किया जाएगा।साथ ही उनसे वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर और समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

1 अक्टूबर को शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित होगा। एक विचार गोष्ठी भी होगी, जिसका विषय वर्तमान राजनीति के परिदृश्य में एवं भारतीय संवैधानिक व्यवस्था में समाजवाद की स्थापना हेतु छात्र और युवाओं की भूमिका होगा।

2 अक्टूबर को गांधी की जयंती मनाई जाएगी। साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बढ़ी हुई फीस जीरो फीस पर प्रवेश ना देना और छात्रवृत्ति के लिए 2 घंटे का मौन सत्याग्रह किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष चिराग तोमर ने बताया कि 6 दिनों तक पूरी जिले में अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान चलाए जाएंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे प्रतिदिन हर अभियान को पूरे जिले में चलाया जा सके।इस अभियान को लेकर कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन अभियान का मुख्य उद्देश्य सिर्फ समाजवादी पार्टी की जनहित नीतियों को युवाओं और छात्रों के बीच तक ले जाना है और उन्हें बताना है कि समाजवादी पार्टी ही छात्र और नौजवान हितेषी है, उसी सरकार ने आपको लैपटॉप तक दिलाए थे, जिसका इस्तेमाल आज भी आप अपनी पढ़ाई के लिए कर रहे हैं।

Related Articles