Home » बर्ड फ्लू की आंशका को देखते हुए चंबल सफ़ारी में अलर्ट, गाइडलाइंस भी जारी

बर्ड फ्लू की आंशका को देखते हुए चंबल सफ़ारी में अलर्ट, गाइडलाइंस भी जारी

by admin
Alert, guidelines issued in Chambal Safari in view of the fear of bird flu

Agra. देश के कई प्रदेशों में बेजुबान पक्षियों में फैली बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद वन विभाग ने चंबल सेंचुरी में भी अलर्ट जारी कर दिया है और इससे संबंधित गाइडलाइंस जारी भी जारी कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय व चंबल सेंचुरी कर्मचारियों को गश्त करने, दूरबीन से आसमान में उड़ान भरने वाले एवं चंबल क्षेत्र में इन दिनों पहुंचने वाले देसी विदेशी प्रवासी पक्षियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

इस समय चंबल सेंचुरी में प्रवासी पक्षियों का आना जाना लगा हुआ है। इस समय भारी संख्या में प्रवासी पक्षी देखे जा सकते है जिन्हें निहारने के लिए क्षेत्रीय लोगों के साथ पर्यटक भी पहुँचते हैं। हाल ही में राजस्थान के जयपुर सहित देश के कई जिलो में बर्ड फ्लू की दस्तक हो चुकी है और जयपुर की सांभर झील से भरतपुर घना पक्षी विहार में फ्लोमिंगो का आना जाना लगा रहता है। भरतपुर से आगरा में अन्य प्रवासी पक्षी भी आते हैं। जयपुर से आगरा की दूरी केवल 235 और भरतपुर से 55 किलोमीटर की है। पक्षी इस दूरी को कभी भी तय कर सकते हैं। इससे आगरा में बर्ड फ्लू फैल सकता है। इसलिए बर्ड फ्लू के चलते वन विभाग ने चंबल सेंचुरी में अलर्ट जारी कर दिया है।

रेंजर चंबल सेंचुरी बाह आर के सिंह राठौर का कहना है कि बर्ड फ्लू को लेकर उच्च अधिकारियों से दिशा निर्देश मिले है। इन निर्देशों का पालन किया जा रहा है। दूरबीन से आसमान में उड़ान भरने वाले एवं चंबल क्षेत्र में इन दिनों पहुंचने वाले देशी- विदेशी प्रवासी पक्षियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पक्षियों की सुरक्षा व देखरेख के लिए नदी किनारे मोटरबोट द्वारा एवं पैदल गस्त भी की जा रही है।

रेंजर चंबल सेंचुरी बाह आर के सिंह राठौर ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर ग्रामीणों को भी जागरूक बनाया जा रहा है। ग्रामीणों को बताया गया है कि क्षेत्र, गांव व चंबल किनारे कोई भी बीमार पक्षी मिले तो तत्काल वन कर्मियों को सूचित करें।

Related Articles