Home » अकोला ब्लॉक के सभी प्रधान एक महिला के खिलाफ हुए लामबंद, जाने कौन है वो महिला

अकोला ब्लॉक के सभी प्रधान एक महिला के खिलाफ हुए लामबंद, जाने कौन है वो महिला

by pawan sharma

आगरा। सावित्री देवी की आदतों से दुखी आकर ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। अकोला ब्लाक के सभी ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को SSP आगरा अमित पाठक से मुलाकात की और जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
दरअसल आपको बताते चलें कि ग्राम प्रधान अकोला ब्लॉक पुलिस कप्तान अमित पाठक से मुलाकात कर रहे थे। एसएसपी अमित पाठक से मुलाकात करने के दौरान ग्राम प्रधानों का कहना था कि सावित्री देवी नाम की एक महिला ग्राम प्रधानों का विकास के नाम पर शोषण कर रही है। जी हां, यह वही सावित्री देवी है जो कभी पानी की टंकी पर चढ़कर तो कभी धरना प्रदर्शन कर प्रशासन पर दबाव बनाती है।

ग्राम प्रधानों का आरोप है कि विकास कराने की आड़ में यह सावित्री देवी ग्राम प्रधानों, एडीओ पंचायत और पुलिस पर दबाव बना रही है। अकोला ब्लॉक के 38 प्रधानों ने जिला पुलिस कप्तान से मुलाकात की। सभी प्रधानों का कहना था कि सावित्री देवी के खिलाफ कागारौल थाने में सरकारी कार्य में बाधा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज भी है और यह मुकदमा प्रशासन की ओर से दर्ज कराया गया था। बावजूद इसके सावित्री देवी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गिरफ्तारी न होने से सावित्री देवी अब और ज्यादा दबाव बना रही है।

ग्राम प्रधानों का कहना था कि अगर सावित्री देवी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अकोला ब्लॉक के सभी 38 ग्राम प्रधान सोमवार से धरने पर चले जाएंगे। नगला कारे की रहने वाली सावित्री देवी पूर्व में प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुकी है। जो हार गई थी। प्रधानों का कहना है कि सावित्री देवी की सुर्ख़ियों में आने के लिए इस तरीके का घटना क्रम करती है और इससे ग्रामीणों ग्राम प्रधानों और पुलिस को नाजायज रूप से परेशान कर दबाव बनाती है।

Related Articles

Leave a Comment