Home » आगरा में हुई गठबंधन की जनसभा में अखिलेश यादव ने संभाला मोर्चा, कहा – उन्होंने नोटबन्दी की हम वोटबन्दी करेंगे

आगरा में हुई गठबंधन की जनसभा में अखिलेश यादव ने संभाला मोर्चा, कहा – उन्होंने नोटबन्दी की हम वोटबन्दी करेंगे

by pawan sharma

आगरा। गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए कोठी मीना बाजार मैदान में गठबंधन की संयुक्त रैली सम्पन्न हुई। इस रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध लगने के कारण नही पहुँच सकी लेकिन गठबन्धन के धर्म को निभाने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव, रालोद मुखिया अजीत सिंह, बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और मायावती के भतीजे आकाश ने शिरकत की। गठबंधन की रैली में पहुँचे सभी नेताओं का सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया जिसके बाद अखिलेश ने मंच पर माइक संभालते ही सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी को रैली में शामिल होने पर धन्यवाद दिया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी बसपा सुप्रीमो पर पाबंदी लगाए जाने और हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग
गठबंधन पर कितना भी पाबंदी लगाने का प्रयास करे लेकिन
यह गठबंधन भाजपा को पीछे छोड़ देगा। पहले चरण की वोट की बारिश ने तो भाजपा के होश उड़ा ही दिए हैं। अब दूसरे चरण में भी जनता इन्हें सबक सिखा देगी। केंद्र की सरकार में बैठे लोग दो मुंह बात करते है और वो ही संविधान के रखवाले बन रहे है। जब इसके विरोध में आवाज उठाई जा रही है तो उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा गठबंधन को तीन दल की मिलावटी सरकार कहते हुए तंज कसा कि 38 से ज्यादा दलों के गठबंधन को क्या नाम देंगे। भाजपा ने किसानों की दोगुनी करने का वायदा किया लेकिन क्या हुआ आलू किसान रो रहा है। किसानों का आलू सड़ गया लेकिन उन्हें उचित कीमत तक नही मिली। उन्होंने लोगो से पूछा कि एक भी किसान बता दे की उन्हें मदद मिली है। उसी दौरान मैदान में चौकीदार चोर है के नारे लगे। अखिलेश ने भी लोगों से कहा कि इन्ही चौकीदार की चौकी छीननी है। कही ऐसा ना हो की वो पहले की तरह चाय वाला ही बन जाये।

नोटबन्दी को लेकर मोदी पट निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि नोटबन्दी का श्रेय ले रहे है लेकिन इस नोटबन्दी के कारण से मजदूरों और किसानों की मौत हो गयी। उस पर कोई जवाब नही देता है। उन्होंने नोटबन्दी की अब हमें वोट बंदी करनी होंगी। सपा सुप्रीमो ने कहा कि देश मे नोटबन्दी और जीएसटी सिर्फ देश के एक प्रतिशत व्यापारियों को फायदा पहुँचने के लिए हुई। शिक्षित बेरोजगारो को नौकरी तो नही दी बल्कि उन्हें नौकरी मांगने पर पकौड़ा बेचने की सलाह दी।

अखिलेश ने कहा कि अब मोदी 99 फीसद के नही बल्कि 1 प्रतिशत लोगों के प्रधानमंत्री बन गए है। अब सब लोगों को वोट डालने का इंतजार है जिससे विरोधियों को जवाब मिल सके। इस समय भाजपा का भाषण शौचालय पर शुरु होता है और शौचालय पर खत्म होता है। कांग्रेस ने एक गड्ढे वाला और भाजपा ने दो गड्डे वाला शौचालय दिया लेकिन उसमें पानी नही दिया। जिससे उनका कोई उपयोग नही हुआ है। बसपा ने आगरा को दिल्ली से और सपा ने लखनऊ से जोड़ा लेकिन भाजपा को काम रोकू बीमारी है इसलिए तो इनर रिंग रोड को रोका। इसकी सजा देने की जरुरत है। भाजपा ने सारे भगवानों की जाती बताकर धर्म और जाति के नाम पर लोगो को बांटने का काम किया है इसलिये इनको सबक सिखाना है। मायावती यहां नही आ पाई फ़िर भी हम लोग गठबंधन का धर्म निभाने आये है। यह गठ बंधन नही जीता तो किसी को सम्मान नही मिलेगा।। आगरा से साइकिल नही लड रही यहां हाथी साइकिल की साथी है। इसलिए हमें ध्यान रखना है और गठबंधन प्रत्याशी को जितना है।

Related Articles

Leave a Comment