Home » अखिलेश – प्रियंका पर भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का वार, विपक्ष को दी ये नसीहत

अखिलेश – प्रियंका पर भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का वार, विपक्ष को दी ये नसीहत

by admin
Akhilesh - BJP MP Rajkumar Chahar's attack on Priyanka, gave this advice to the opposition

आगरा। उत्तर प्रदेश में हो रही आपराधिक वारदातों को लेकर जहां विपक्ष प्रदेश सरकार और योगी सरकार पर हमलावर हो रहा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आगरा फतेहपुरसीकरी लोकसभा के सांसद राजकुमार चाहर ने भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। मीडिया से बात करते हुए राजकुमार चाहर ने कहा कि वो लोग अपने चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। विपक्ष के लोग आज से छः महीने पहले जब कोरोना काल चल रहा था, जब पूरे देश संकट में था तब न उनके नेता नजर आते थे न वो लोगों के बीच में नजर आते थे। आज उत्तर प्रदेश में चुनाव आ गया है तो अब जो भी घटना होती है, विपक्ष उत्तर प्रदेश में दिखाई देता है। जबकि प्रदेश सरकार उस पर तुरंत काबू पाना और घटना को गंभीरता से लेने का काम करती है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथों ले लिया। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि ट्वीट ट्वीट खेलना और चुनाव के समय सब जगह जाना भागना और दौड़ना विपक्ष ये कर रहा हैं जबकि कोरोना काल में विपक्ष क्वारंटाइन हो गया था। विपक्ष के नेता सोच रहे हैं शायद ऑक्सीजन आ जाए। इस बात का प्रयास कर रहे हैं मगर विपक्ष का यह तरीका ठीक नहीं है।

सांसद राजकुमार चाहर ने विपक्ष को नसीहत दी कि विपक्ष उत्तर प्रदेश में जाने के साथ पंजाब भी जाए। केरल भी जाए। राजस्थान भी जाए। जहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है।

Related Articles