Home » आगरा विवि के 85वें दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल बनी आकांक्षा सिंह, जानिए क्या है उनके जीवन का उद्देश्य

आगरा विवि के 85वें दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल बनी आकांक्षा सिंह, जानिए क्या है उनके जीवन का उद्देश्य

by admin

आगरा। डॉ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 85 वें दीक्षांत समारोह में सबसे अधिक गोल्ड मेडल हासिल करने वालों में छात्राओं का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला। 85 वें दीक्षांत समारोह में एफ एच मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा आकांक्षा सिंह ने बाजी मारी। आकांक्षा ने सर्वाधिक 11 मेडल हासिल किए और दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल बन गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से यह सम्मान पाकर आकांक्षा काफी उत्साहित नजर आए। सर्वाधिक गोल्ड मेडल हासिल करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।

आकांक्षा मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और टूंडला के एक मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। सर्वाधिक 11 मेडल हासिल करके गोल्डन गर्ल बनने वाली आकांक्षा सिंह पत्रकारों से भी रूबरू हुई। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपने गुरु और माता-पिता को दिया। उनका कहना था कि गुरु के मार्गदर्शन और माता-पिता से मिली प्रेरणा के कारण ही वह अपनी यह उपलब्धि हासिल कर पाई हैं।

गोल्डन गर्ल आकांक्षा का कहना था कि वह चिकित्सक बनकर गरीब लोगों की मदद करना चाहती हैं क्योंकि अधिकतर गरीब लोग बेहतर इलाज के अभाव में ही अपनी जान गंवा देते हैं।

बताया जाता है कि 2017 के दीक्षांत समारोह में आकांक्षा सिंह को पदक मिला था लेकिन समय से उन्हें जानकारी नहीं मिल पाई और वह ऐन वक्त पर जब विश्वविद्यालय पहुंची तो कॉलेज का प्रमाण पत्र व पहचान पत्र ना होने के कारण उन्हें रोक दिया गया था। उस समय वह 2017 दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल से मिलना चाहती थी लेकिन आज वह खुद 11 पदक हासिल कर गोल्डन गर्ल बन गई हैं।

Related Articles

Leave a Comment