Home » आगरा आये ए के शर्मा ने पौधा लगाकर की ‘वृक्षारोपण जन जागरण’ अभियान की शुरुआत

आगरा आये ए के शर्मा ने पौधा लगाकर की ‘वृक्षारोपण जन जागरण’ अभियान की शुरुआत

by admin

Agra. शनिवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने एडीए के जोनल पार्क में वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण जन जागरण अभियान 2023 की शुरुआत की। इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने पार्क में वृक्षारोपण किया, साथ ही लोगों से भी अपील की कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस दौरान महापौर आगरा हेमलता दिवाकर, जिलाधिकारी आगरा नवनीत चहल, पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने जोनल पार्क में एक-एक पौधा लगाया।

रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि वन महोत्सव अब यहां शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। आगरा को भी 42 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50 लाख कर दिया गया है। अब आगरा जिले में नगर निगम व निकाय साथ ही अन्य विभाग मिलकर 50 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

एडीए के जोनल पार्क में वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पौधारोपण किया। इसके साथ ही महापौर और जिलाधिकारी के साथ अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पौधा लगाया और शहरवासियों से भी अपील की कि वह भी पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए एक पौधा जरूर लगाएं।

Related Articles

Leave a Comment