Home » बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में हुई आगरा के चार परिवार के परिजनों की मौत

बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में हुई आगरा के चार परिवार के परिजनों की मौत

by pawan sharma

आगरा। आगरा के कई परिवारो में आज एक साथ कोहराम मचा गया। आगरा की रोडवेज की बस का बुलंदशहर में कोतवाली देहात के पास ट्रक से भिड़ंत हो गयी। यह भिड़ंत इतनी तेज थी कि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए और कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में 9 से अधिक लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है तो आधा दर्जन से अधिक लोगों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में चार लोग आगरा के भी शामिल में जिनकी शिनाख्त पुलिस उनके पहचान पत्रो से की है और मृतकों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी है।

मृतकों का नाम पता –

1= सुनीता देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी रुनकता थाना सिकंदरा जनपद आगरा।
2= आराधना पत्नी संतोष चौहान निवासी गोविंद ग्रीन सिटी थाना सिकंदरा जनपद आगरा।
3=  सियाराम त्यागी पुत्र प्रीतम त्यागी निवासी धौलपुर राजस्थान (बस चालक)
4= सुनीता देवी पत्नी मोहन निवासी अलीगढ़।
5= अंजलि पत्नी चेतन निवासी भोगीपुर आगरा।
6= अनुराग गोयल निवासी आगरा।

इस घटना की जानकारी मिलते ही आगरा के चार परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के एक परिवार के लोगों ने बताया कि उनके परिजन हरिद्वार परिवार के साथ गये हुए थे लेकिन सुबह उन्हें पुलिस से इस हादसे की जानकारी मिली तभी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग बुलंदशहर रवाना हो गए है।

Related Articles

Leave a Comment