Home आगरा आगरा के प्रतिष्ठित डॉ. वरुण सरकार का निधन, कल आया था ब्रेन स्ट्रोक

आगरा के प्रतिष्ठित डॉ. वरुण सरकार का निधन, कल आया था ब्रेन स्ट्रोक

by admin

आगरा। ताजनगरी के प्रतिष्ठित चिकित्सक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वरुण सरकार का निधन हो गया। डॉ वरुण को कोरोना हुआ था और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिन शुक्रवार को उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। इलाज़ के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन इलाज़ मिलने से पहले ही उनका निधन हो गया।

डॉ वरुण सरकार आगरा एसएन में स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कोरोना हो जाने के बाद से ही वे निरंतर बीमार चल रहे थे। अधिकतर समय घर पर ही गुजार रहे थे।

उनके निधन पर जहां चिकित्सक जगत में शोक की लहर दौड़ गयी तो वहीं आईएमए आगरा के पदाधिकारियों ने भी शोक जताया है।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: