Home » आगरा के व्यापारी नेता गोविंद अग्रवाल का निधन, किया जाएगा देहदान

आगरा के व्यापारी नेता गोविंद अग्रवाल का निधन, किया जाएगा देहदान

by admin
Agra's business leader Govind Aggarwal dies, body will be donated

आगरा। आगरा के व्यापारी नेता गोविंद अग्रवाल का निधन। अब से कुछ देर बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना होगी शवयात्रा।

आगरा में अपनी विशेष पहचान रखने वाले गोविंद अग्रवाल का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनकी आयु लगभग 80 साल थी। उन्होंने देहदान का निर्णय लिया था। इसलिए सुबह करीब दस बजे के बाद सुल्तानपुरा स्थित उनके आवास से शवयात्रा रवाना होगी। यह एसएन मेडिकल कॉलेज तक जाएगी। उनके निधन पर शहर भर के व्यपारियों में शोक की लहर है।

बता दें कि गोविंद अग्रवाल ने आगरा मंडल व्यापार संगठन की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त अग्रवाल समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। उन्होंने युवक कांग्रेस से राजनीतिक सफर की शुरुआत की। वह 1998 और 2002 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। आगरा पूर्व से उन्हें दोनों बार प्रत्याशी बनाया गया था।

कई समितियों में रहे
वह रेलवे सलाहकार समिति, टेलीफोन सलाहकार समिति, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैसे कई संस्थानों में सदस्य रहे। आगरा कॉलेज के ट्रस्टी भी रहे।

2016 से थे बीमार
साल 2016 में उनकी तबियत खराब हो गई। तब से ही वह आराम कर रहे थे।

Related Articles