Home » आगरा के आदेश यादव ने ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते दो पदक, हुआ जोरदार स्वागत

आगरा के आदेश यादव ने ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते दो पदक, हुआ जोरदार स्वागत

by admin
Agra's Adesh Yadav won two medals in the All India Athletics Competition, received a warm welcome

Agra. आगरा के गाँव बुढ़ाना निवासी एथलेटिक्स आदेश यादव का आगरा कैंट स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। आदेश यादव ने दिल्ली में चल रही ऑल इंडिया अंडर 23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक नहीं बल्कि दो-दो पदक हासिल किए हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। आगरा आगमन की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से उतरते ही आगरा के लाल आदेश यादव को हाथों-हाथ ले लिया और फूल मालाओं से लाद दिया। अपने प्रियजनों और ग्रामीणों की ओर से मिले इस स्वागत सत्कार से आदेश यादव काफी उत्साहित नजर आए उन्होंने कहा कि यह मेरी नहीं बल्कि पूरे गांव की जीत है।

दिल्ली में एथेलिटिक्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चल रही आल इंडिया अंडर 23 एथेलिटिक्स प्रतियोगिता में आगरा के लाल आदेश यादव ने पूरे देश में आगरा का नाम रोशन कर दिया है। आदेश यादव ने 5000 मीटर की दौड़ में गोल्ड मैडल और 10000 मीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल हासिल किया है।

आदेश यादव गांव बुढ़ाना के रहने वाले हैं और उनके पिता किसान हैं, खेती करते हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है तो परिवार में जश्न मनाया जा रहा है। आदेश यादव ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने कठिन मेहनत की थी। माता पिता और गुरु के आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल हुआ है, यह मेरी नहीं बल्कि पूरे गांव की जीत है।

Related Articles