Home » आगरा अपडेट : कोरोना के 94 नए मामले आये, संक्रमित की संख्या 3836

आगरा अपडेट : कोरोना के 94 नए मामले आये, संक्रमित की संख्या 3836

by admin

आगरा। आज 11 सितंबर शुक्रवार शाम को कोरोना के 94 नए मामले आये हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमित की संख्या 3836 पहुंच गयी है। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव कुल 112 की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 763 हो गयी है।

शहर में लगभग 565 लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए होम आइसोलेट किया गया है। वहीं आज शुक्रवार को 72 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2961 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 763 हो गयी है। अब तक 1,45,013 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 77.19 है।

कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या

एल-1 श्रेणी के बेड:- 3125

एल-2/3 श्रेणी के बेड:- 360

(निजी और सरकारी मिलाकर)

एम्बुलेंस सेवाएं

108 सेवा- 35

ALS सेवा- 02

102 सेवा- 44

Related Articles