Home » आगरा: भाजपा सम्मेलन में जुटी किसानों की भीड़, आंदोलन में देश विरोधी ताकतें शामिल – केंद्रीय मंत्री

आगरा: भाजपा सम्मेलन में जुटी किसानों की भीड़, आंदोलन में देश विरोधी ताकतें शामिल – केंद्रीय मंत्री

by admin
Agra: The gathering of farmers at the BJP conference, anti-national forces involved in the movement - Union Minister

Agra. कृषि बिलों के विरोध किसानों का चल रहा धरना अब किसानों का नहीं रहा है बल्कि यह आंदोलन अब देश विरोधी ताकतों के हाथों में जा रहा है, देश के भोले भाले किसानों को बहकाया जा रहा है, किसान आंदोलन में शर्जील इमाम, उमर खालिद और भिंडरवाला के बैनर लहराए जा रहे हैं, विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं, यह कहना है केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर का।

आपकों बताते चले कि मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। किसान कृषि कानूनों को रद्द करने पर अडिग हैं। केन्द्र सरकार कृषि कानूनों में संशोधन करने को तैयार हैं, रद्द करने को नहीं। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लगातार किसानों के समर्थन में हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी जिलों में किसान सम्मेलन करके कृषि कानूनों के बारे में जानकारी देकर उन्हें इस बिल के फायदे बात रहे है।

Agra: The gathering of farmers at the BJP conference, anti-national forces involved in the movement - Union Minister

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोगा जी गार्डन, वायुविहार रोड आगरा पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस सम्मेलन में आगरा मंडल के किसानों ने बढचढ कर भाग लिया।

मंच से ही किसानों को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने विपक्षी दलों पर हमला बोला तो मोदी सरकार के किसान बिल के किसान हित मे होने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने मंच से ही इस बिल के फायदे भी गिनाए। उनका कहना था कि कुछ लोग अपना हित साधने के लिए किसानों को गुमराह कर रहे है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वह ऐसे लोगों के बहकावे में ना आए और अपनी सोच के हिसाब से उचित निर्णय लें क्योंकि मोदी सरकार के तीनों बिल किसान विरोधी नहीं है।

Related Articles