Home » Agra Taj Car Rally 2022 : रोमांच-पर्यटन-स्पीड से भरपूर प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन में बचे कुछ ही दिन, नेशनल चैंपियन मूसा शरीफ़ आएंगे आगरा

Agra Taj Car Rally 2022 : रोमांच-पर्यटन-स्पीड से भरपूर प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन में बचे कुछ ही दिन, नेशनल चैंपियन मूसा शरीफ़ आएंगे आगरा

by admin
agra-taj-car-rally-2022-only-a-few-days-left-in-the-registration-of-the-thrill-tourism-speed-filled-competition-national-champion-musa-sharif-will-come-to-agra

मोटर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से एक बार से आगरा में ताज कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 29 अप्रैल से शुरू होगी जो 1 मई तक चलेगी। इस कार रैली की जानकारी मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। प्रेस वार्ता में बताया कि आगरा ताज कार रैली के लिए लगभग अभी तक 20 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और इसकी प्रक्रिया अभी भी जारी है। रैली की शुरुआत 29 अप्रैल से होगी।

यूपी टूरिज्म डिप्टी डायरेक्टर आर के रावत ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश आगरा के पर्यटन को बढ़ावा देना है। कार रैली एक तरह का एडवेंचर टूरिज्म है। एडवेंचर टूरिज्म बढ़ने से आगरा और उसके आसपास के प्रदेशों का भी पर्यटन बढ़ेगा। यहां आकर पर्यटक रुकेंगे और इस तरह के आयोजनों में शिरकत करेंगे। रैली के रूट को डेस्टिनेशन रूप में तैयार किया गया है। वह आगरा के साथ-साथ उसके आसपास के प्रदेशों को भी जोड़ता है इसीलिए इसका रैली से कई प्रदेशों के टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

टाइम-स्पीड-डिस्टेंस पर आधारित है रैली

मोटर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक हरविजय सिंह वाहिया ने बताया कि ताज कार रैली टीएसडी फार्मेट में होगी। प्रतिभागियों को तीन दिन में 350 से 400 किमी तक गाड़ी चलानी होगी। प्रतिभागियों को कई श्रेणियाें में बांटा गया है, जिनमें लेडीज टीम, मिक्स्ड कपल्स, प्रोफेशनल्स, अमेच्याेर, आगरा आदि शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में अलग-अलग विजेता होंगे। दिव्यांग ड्राइवर्स के लिए स्पेशल कैटेगरी बनाई गई है।

रूट हुआ तैयार

मोटर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि कार रैली का रूट गोपनीय होता है। प्रतिभागियों को रैली के दिन किताब के रूप में रूट की जानकारी दी जाती है। यह रूट विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार कराया जा रहा है। आगरा से यह 70-80 किमी की रेंज में रह सकता है। रैली में भाग लेने को विशेष प्रकार की कार की आवश्यकता नहीं होती है। गाड़ी भी अधिक तेज नहीं चलानी होती है। कच्चे व पक्के रास्तों पर गाड़ी चलानी होगी।

प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के लिए आएंगे मूसा शरीफ

मोटर स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार इस प्रोफेशनल कैटेगरी में टोटल प्राइज मनी ₹2 लाख रुपये रखा गया है। इसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन स्पॉन्सर कर रहा है। प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जाने-माने रैलीकर्ता मूसा शरीफ आएंगे। वह खेल रत्न नॉमिनी 2021 भी रह चुके हैं और 30 वर्षों से मोटर्स स्पोर्ट्स में हिस्सा ले रहे हैं। वे सात बार के नेशनल चैंपियनशिप विनर है। वह देश विदेश में भी कई दिल्ली जीत चुके हैं।

Related Articles