Home » एक साथ चार लोगों की हत्या से हिला आगरा, एक महिला और तीन बच्चों के खून से लथपत मिले शव

एक साथ चार लोगों की हत्या से हिला आगरा, एक महिला और तीन बच्चों के खून से लथपत मिले शव

by admin
Agra shaken by the killing of four people together, bodies of a woman and three children were found covered in blood

Agra. गुरुवार सुबह ताजनगरी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक मां और उसके तीन बच्चों के शव खून से लथपथ मिले। चारों की बेरहमी से गला रेत कर हत्या की गई थी। एक साथ चार लोगों की मर्डर की सूचना मिलने से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँच गए। घटनास्थल से मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एसपी सिटी ने फॉरेंसिक टीम के साथ साथ डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया और छानबीन शुरू कर दी। वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है।

यह घटना कोतवाली के फुलट्टी में कूंचा साधूराम गली की है। जानकारी के अनुसार इसी वाली गली में पिछले 8 साल से मृतक महिला रेखा राठौर अपने दो बेटों और एक बेटी माही के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला का दो साल पहले पति सुनील से तलाक हो गया था। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। तभी से महिला बच्चों के साथ अकेले ही रह रही थी। मोहल्ले में भी किसी से मेल-जोल नहीं था। पुलिस मृतका के पति से भी पूछताछ कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस घटना के खुलासे के लिए गहनता से कई पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles