Home » राजस्व प्राप्ति में आगरा रेल मंडल ने रिकॉर्ड किया कायम, 16 फ़ीसदी ज्यादा मुनाफ़ा

राजस्व प्राप्ति में आगरा रेल मंडल ने रिकॉर्ड किया कायम, 16 फ़ीसदी ज्यादा मुनाफ़ा

by admin
Agra Railway Division maintains record in revenue receipt, 16% more profit

Agra. आगरा रेल मंडल ने राजस्व प्राप्ति को लेकर रिकॉर्ड कायम किया है। आगरा रेल मंडल ने दिसंबर माह -2021 में 93.49 करोड का राजस्व प्राप्त किया है, जो वर्ष दिसंबर 2020 की तुलना में 16% अधिक है। IOCL बाद से दिसम्बर- 2021 में 148 रैक की लोडिंग हुई जिससे 56.03 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ। नवंबर-2021 में 144 रेकों का लदान हुआ जिससे 51.06 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ जो कि नवंबर माह की तुलना में 9.73% अधिक है। मंडल की कुल गुड्स आय दिसंबर माह-2021 में 59.82 करोड प्राप्त हुई जबकि पिछले माह नवंबर -2021 में 53.17 करोड़ थी जो कि 12.5 % अधिक रही।

विविध आय में विभिन्न प्रकार के लाइसेंस फीस आदि के माध्यम से दिसंबर माह-2021 में 0.76 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ जबकि माह नवंबर-2020 में 0.17 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ जो की नवंबर माह की तुलना में 347% अधिक रहा। इसके अतिरिक्त किसान रेल के माध्यम से दिसंबर माह – 2021 में 44.79 लाख आय प्राप्त हुई जो कि पिछले माह नवंबर-2021 में 41.49 लाख थी जो कि नवम्बर माह से 7% अधिक रही है।

यात्री गाडि़यों एवं स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा माह दिसम्बर 2021 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं गुजरने वाली गाडि़यों में सघन जाँच करायी गयी। जाँच के परिणाम स्वरूप आगरा मंडल द्वारा रिकॉर्ड अर्निंग करते हुये माह दिसम्बर 2021 में कुल 32995 बिना टिकट/अनबुक्ड लगेज यात्रियों को प्रभारित किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप कुल 1,93,90,675/- करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया गया जो कि आगरा मंडल के गठन के पश्चात की सर्वाधिक मासिक टिकट चेकिंग आय है।

वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आगरा अमन वर्मा द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आरक्षित/अनारक्षित यात्री गाडि़यों में नियमित रूप से सघन टिकट जाँच कराई जायेगी ताकि बिना टिकट यात्रियों की यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles