Home » बल्लभगढ़ में लूट करने वाले आगरा पुलिस के चढ़े हत्थे, चार लुटेरों के साथ ऑटो बरामद

बल्लभगढ़ में लूट करने वाले आगरा पुलिस के चढ़े हत्थे, चार लुटेरों के साथ ऑटो बरामद

by admin

आगरा। बल्लभगढ़ बस स्टैंड से थ्री व्हीलर को लूटने वाले गिरोह आखिरकार आगरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह सफलता सिकंदरा थाना पुलिस को मिली है। सिकंदरा थाना पुलिस ने गांव सींगना के पास से चारों लुटेरों को गिरफ्तार किया और लूट का ऑटो और मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों लुटेरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने किया।

एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान शातिर बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए सिकंदरा थाना पुलिस आगरा मथुरा एनएच 2 गांव सींगना कट पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली थी कि बल्लभगढ़ से एक थ्री व्हीलर लूटने वाले शातिर लुटेरे आगरा की ओर आ रहे हैं। इसी सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। गांव सिंगना कट पर चेकिंग के दौरान एक थ्री व्हीलर चेकिंग को देखकर वापस होने लगा और लोग उसमे से भागने लगे। क्षेत्रीय पुलिस को शक हुआ। चारों लुटेरों को बल का प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया और थ्री व्हीलर को अपने कब्जे के ले लिया।

एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुख्यात लुटेरे कृष्णा पुत्र रामू, गोलू पुत्र गोविंद, प्रबल चौहान पुत्र अवनीश, और मोनू पुत्र रामसिंह सभी बल्लभगढ़ फरीदाबाद के निवासी हैं। शातिर लुटेरों से पता चला है कि 30 तारीख को बल्लभगढ़ बस स्टैंड से उन्होंने इस थ्री व्हीलर को किराए पर चलाने के बहाने लिया था और को लूट करके फरार हो गए। इसी थ्री व्हीलर के माध्यम से कई लोगों को लूट का शिकार हुई बनाया इतना ही नहीं पूछताछ में पता चला है कि लूट का थ्री व्हीलर वह आगरा बेचने के लिए ला रहे थे। इस सूचना के आधार पर सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है और इस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment