Home » विदेशी सैलानियों का उसी की भाषा में वेलकम करेगी आगरा पुलिस

विदेशी सैलानियों का उसी की भाषा में वेलकम करेगी आगरा पुलिस

by pawan sharma

आगरा। डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल मुंशी हिंदी व भाषा विज्ञान विद्यापीठ में पर्यटन पुलिस कर्मियों के लिए 3 विदेशी भाषाओं के कोर्स का शुभारंभ किया गया है। इस कोर्स के तहत पर्यटन थाने के 25 पुलिसकर्मियों को तीन भाषाएं सिखाई जायेंगी और यह कोर्स 3 महीने तक चलेगा। कोर्स की क्लास सप्ताह में 1 दिन शुक्रवार को लगा करेगी।

शुक्रवार को विश्वविद्यालय के के KMI विभाग में आगरा एसएसपी अमित पाठक, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अरविंद दीक्षित और केएमआई के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने इस कोर्स के शुभारंभ का उद्घाटन किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दीक्षित ने बताया कि पर्यटन पुलिस कर्मियों को विदेशी सैलानियों की बातों को समझने में यह कोर्स मदद करेगा। निश्चित रूप से यह कदम पुलिस और सैलानियों को पास लेकर आएगा। इतना ही नहीं भविष्य में के एम आई विभाग भाषाओं के अन्य शिक्षकों के माध्यम से पुलिसकर्मियों को अन्य भाषाओं में भी पारंगत करने का प्रयास करेगा।

केएमआई के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने बताया कि आगरा आने वाले पर्यटकों को कई बार पुलिस की मदद लेनी होती है लेकिन सैलानियों की भाषा ना जानने के कारण पुलिस उनकी मदद नहीं कर पाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए KMI में 3 भाषाओं फ्रेंच जर्मन पर रशियन में 3 महीने का कोर्स शुरू किया गया है।

 एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि पर्यटकों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। इसी के चलते विश्वविद्यालय कुलपति के समझ पर्यटन थाने के पुलिसकर्मियों को विदेशी भाषा सिखाने का प्रस्ताव रखा गया था।

बता दें कि पर्यटन थाने में वर्तमान समय में एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर और 34 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें से 25 पुलिसकर्मियों को 3 भाषाओं के कोर्स सिखाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Comment