Home » मास्क न पहनने वालों के ख़िलाफ़ आगरा पुलिस ने शुरू किया अभियान, सैकड़ों लोग थाने में हुए बंद

मास्क न पहनने वालों के ख़िलाफ़ आगरा पुलिस ने शुरू किया अभियान, सैकड़ों लोग थाने में हुए बंद

by admin

आगरा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और कोरोना केस की बढ़ती संख्या को गंभीरता से लेते हुए आगरा पुलिस शासन से आई नई गाइडलाइंस का पूर्ण तरीके से पालन कराने के लिए अब सड़कों पर नजर आ रही हैं। शनिवार को शहर में अभियान चलाकर ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कार्यवाई की गई जो बिना मास्क के सड़कों पर या बाज़ार में घूम रहे थे। पुलिस ने ऐसे लोगों को पहले मास्क दिए फिर उन्हें वाहन से ले जाकर अस्थाई जेल ले गयी।

दरअसल आपको बताते चलें कि प्रदेश में बड़ी तेजी से कोरोनावायरस केस सामने आए हैं। जिसको लेकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मास्क लगाने और दूरी बनाए रखने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। आगरा में भी देखा यह जा रहा था कि लोग मास्क के नाम पर मजाक बनाए हुए थे। मास्क को पुलिस चेकिंग से बचने का एक जरिया बनाया गया था मगर अब पुलिस खुद ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही कर रही है जो बिना मास्क के घूमकर संक्रमण फैला रहे हैं।

आगरा में पुलिस कप्तान के नेतृत्व में आगरा पुलिस ने शहर में ऐसे कई युवाओं पर प्रभावी कार्यवाही की जो बिना मास्क के संक्रमण फैला रहे थे पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची, परिजनों को सूचना दी और जुर्माना वसूल कर हिदायत भी दी।

Related Articles