Home » आगरा पुलिस ने मजदूर व फुटपाथ पर रहने वाले गरीब परिवारों को दी दीवाली की ये खुशियां

आगरा पुलिस ने मजदूर व फुटपाथ पर रहने वाले गरीब परिवारों को दी दीवाली की ये खुशियां

by admin

आगरा। कोरोना संक्रमण की सबसे ज्यादा मार गरीब वर्ग पर पड़ी है। फुटपाथ पर रहने वाले लोग दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हैं। ऐसे लोग दीपावली पर्व की खुशियां कैसे मनाएं इसके लिए आगरा पुलिस ने गरीब परिवार के लोगों को दीपावली पर्व की खुशियां देने का बीड़ा उठाया है। दीपावली पर्व के दिन आगरा पुलिस फुटपाथ पर व सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के बीच पहुंची। पुलिस की ओर से एक सभी लोगों को दीपावली पर मनाने के लिए दिए और मूर्तियों के साथ-साथ मिठाइयां भेंट की। पुलिसकर्मियों से दीपावली पर्व के दौरान मिष्ठान का आवश्यक वस्तुएं पाकर लोग काफी उत्साहित नजर आए।

फुटपाथ व सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों का कहना था कि मिठाईयां, दीपक-मोमबत्ती व अन्य सामग्रियों के साथ पुलिस कर्मियों को अपने बीच में पाकर एक बार वो भयभीत हो गए थे लेकिन जब उन्होंने सभी को सामग्री भेंट की तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन पुलिसकर्मियों के कारण ही आज दीपावली पर मनाना संभव हो सका है।

सीओ सदर का कहना था कि वर्तमान परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत फुटपाथ व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए है। इस समय ऐसे लोगों के लिए दीपावली पर्व मनाना एक सपने जैसा है लेकिन आगरा पुलिस ने ऐसे सभी परिवारों के साथ दीपावली पर्व मनाया है। सभी को पुलिस की ओर से मिष्ठान दीपक व अन्य सामग्री भेंट की गई है जिससे ये लोग दीपावली बना सकें।

Related Articles