Home आगरा आगरा पुलिस ने गैंगस्टर ‘पप्पू’ की 3.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

आगरा पुलिस ने गैंगस्टर ‘पप्पू’ की 3.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

by admin

Agra. अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए एक बार फिर आगरा पुलिस ने अपराधियों की संपत्ति को कुर्क करने के लिए कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को आगरा पुलिस ने पप्पू नाम के गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस ने कार्यवाही करने से पहले मुनादी कराई फिर संपत्ति को सील करके कुर्क कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य माफिया में भी भय का माहौल है। डीसीपी सिटी ने कहा कि जो भी अपराध से संपत्ति अर्जित करेगा, उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

यह पूरा मामला छत्ता थाना क्षेत्र के पीपल मंडी का है। यहां का रहने वाला पप्पू कुशवाह नकली छेना बनाकर सप्लाई करता था। कई बार पुलिस की कार्रवाई के बाद भी उसने यह काम बंद नहीं किया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। गैंगस्टर की कार्रवाई होने के चलते ही पप्पू की संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है।

तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

गुरुवार को पुलिस ने गैंगस्टर पप्पू कुशवाह के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। इस मौके पर पुलिस ने उसकी पांच अचल संपत्ति (घर और दुकान), पांच चल संपत्ति (गाड़ी) और तीन बैंक खाते सीज किए। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी की 3 करोड़ 30 लाख 28 हजार 318 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। जो भी अपराधी अपराध से संपत्ति अर्जित करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: