Home » किराए की कोख मामले में बंगलुरू पहुंची आगरा पुलिस, एक और आरोपी को पकड़ा

किराए की कोख मामले में बंगलुरू पहुंची आगरा पुलिस, एक और आरोपी को पकड़ा

by admin

आगरा। फतेहाबाद पुलिस ने किराए की कोख मामले में एक अन्य आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद पुलिस के उपनिरीक्षक जितेंद्र गौतम बेंगलुरु पहुंचे, उन्होंने प्रकरण में संलिप्त आरोपी दीने विष्णु कांत पुत्र दीने नरसिंह राव को गिरफ्तार कर लिया जिसे बाद में जेल भेज दिया है।

गत 19 जून को फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पुलिस ने किराए की कोख प्रकरण में एक गाड़ी से जा रहे दो महिलाओं तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया था, इनके कब्जे से तीन नवजात शिशु भी बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने एक के बाद एक कड़ियां खोलते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके से राहुल, प्रदीप, रूबी, नीलम, अमित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में विवेचना व पीसीआर के आधार पर आनंद राहुल सारस्वत, सूरज नारायण प्रधान, कल्पना प्रधान को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में आरोपी दीने विष्णुकांत पुत्र दीने नरसिंह राम निवासी 106 3/ए73 ब्लॉक, कोरा मंगला बेंगलुरु सिटी कर्नाटक को गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपी डॉक्टर अस्मिता, मीना और योगेश फरार है।

Related Articles