Home » आगरा फिर झुलस रहा आगरा, 46 डिग्री पार पहुंच सकता है तापमान

आगरा फिर झुलस रहा आगरा, 46 डिग्री पार पहुंच सकता है तापमान

by admin
Agra got scorched by the heat of the sun, Sholay rained since morning, know how the next two days will be

आगरा। आगरा में आज भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही लोग तेज धूप से हुए परेशान।

भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। पिछले तीन दिन से सूरज की तपिश झुलसा रही है। लू भी चल रही है। इससे लोग ज्यादा परेशान हैं। मंगलवार को भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज फिर आगरा झुलसेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आगरा का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच सकता है।

बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूतनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर आगरा रहा था।

सुबह से ही कूलर रहा बेअसर
मंगलवार को स्थिति यह थी कि सुबह सात बजे के बाद तो कूलर भी फेल हो गए। कई लोगों ने अपने जरूरी काम सुबह दस बजे तक निपटा लिए। स्थिति यह है कि शहर के अधिकांश व्यापारी अब दस बजे से ही पहले दुकानों पर पहुंच जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सेहत का ध्यान जरूरी है। कोशिश करें कि दोपहर 11 बजे के बाद शाम तक सड़कों पर न निकलें। अगर बेहद जरूरी है तो पानी की बोतल साथ रखें। सिर पर कपड़ा ढक कर चलें। कुछ देर बाद पानी पीते रहें।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
07-Jun 29.0 45.0 Heat Wave
08-Jun 30.0 45.0 Heat Wave

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles