Home » आगरा : सफाई कर्मचारी की मौत के बाद पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजे की मांग, नहीं मनाई गई वाल्मीकि जयंती

आगरा : सफाई कर्मचारी की मौत के बाद पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजे की मांग, नहीं मनाई गई वाल्मीकि जयंती

by admin
Agra: Demand for one crore compensation to the victim's family after the death of the cleaning worker, Valmiki Jayanti was not celebrated

आगरा। थाना जगदीशपुरा पुलिस की हिरासत में सफाई कर्मचारी अरुण की मौत के बाद आज पूरे शहर में वाल्मीकि जयंती नहीं मनाई गई। नगर निगम परिसर में होने वाला मुख्य कार्यक्रम का सफाई कर्मचारियों ने बहिष्कार कर दिया। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद आज शहर में वाल्मीकि जयंती पर कोई भी कार्यक्रम नही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम परिसर में मुख्य आयोजन होना था। इसमें मेयर व नगर आयुक्त को शामिल होना था लेकिन अरुण की मौत के बाद इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया गया है।

वहीं पोस्टमार्टम गृह हाउस पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल वाल्मीकि ने मृतक अरुण के परिवार जनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में मृतक को पूर्ण न्याय मिलेगा। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। हम सरकार से मृतक के परिवारजनों को एक करोड रुपए का मुआवजा और एक स्थाई नौकरी देने की मांग करेंगे।

वहीँ विनोद इलाहाबादी ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अज्ञात में। उन्होंने चेतावनी दी​ कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो शव का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जाएगा। शहर में कल से सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में हड़ताल होगी।

Related Articles